फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 100 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में गिरा युवक, एसडीआरएफ की टीम रस्सी बांधकर उतरी और बाहर निकाला

Wed, 07 Jun 2023 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

एसडीआरएफ की टीम 100 फीट गहरे कुएं से युवक को बचा लाई। मामला खरगोन का है। टीम सदस्य रस्सी बांधकर कुएं में उतरे और युवक को साथ लेकर ऊपर आए। घंटों की मशक्कत के बाद युवक को बचाया जा सका। 
विज्ञापन
खरगोन में 100 फीट गहरे कुएं में गिरे युवक को बचाया गया. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खरगोन में एक युवक 100 फीट गहरे कुएं में जा गिरा. कुएं में 20 फीट पानी भरा था और सीढ़ियां भी नहीं थीं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर युवक की जान बचाई। इस कवायद में घंटों की मशक्कत लग गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मेनगांव थाना क्षेत्र के बीड गांव का है। जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर मेनगांव थाना क्षेत्र के बीड़ गांव में युवक के पानी से भरे गहरे कुएं में गिरने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम का गठन किया गया। डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कमांडेंट एम लश्करी एसडीआरएफ की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कुआं करीब 100 फ़ीट गहरा था जिसमें 36 वर्षीय युवक पारस गांगले निवासी राजपुरा जीवन के लिए संघर्ष कर रहा था। कुएं में लगभग 20 फ़ीट तक पानी भी भरा हुआ था। एसडीआरएफ की टीम ने रस्सियों के सहारे से नीचे उतर कर इस पूरे ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया और युवक की जान बचाई गई।  

कमांडेंट एम लश्करी ने बताया कि युवक के गहरे कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल बचाव के मौके पर पहुंचे। मौके पर मालूम हुआ कि कुएं में 36 वर्षीय पारस गांगले ग्राम राजपुरा गिर गया था। रस्सियों के सहारे टीम के उप निरीक्षक उइके, जवान सुनील, माधव जयंत, विक्रम, वसीम, अनिल और दिलीप ने कुएं में उतरकर रेस्क्यू का कार्य शुरू किया। कुआं  अधिक गहरा होने से रेस्क्यू कार्य में थोड़ी कठिनाई भी हुई, लेकिन उनकी टीम ने तत्परता के साथ कुएं में गिरे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू कार्य पूरा किया और युवक को जीवित अवस्था में कुएं से सफलता पूर्वक बाहर निकाला गया। हालांकि युवक कुएं में कैसे गिरा इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें