नरसिंहपुर जिले के करेली रेलवे स्टेशन के समीप महिला ने अपने दो वर्षीय मासूम बच्चे के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला तथा बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआपी करेली में पदस्थ एएसआई रज्जाक खान से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे स्टेशन से पांच सौ मीटर दूर एक महिला तथा मासूम बच्चे का शव पड़े होने की जानकारी मिली। महिला की उम्र लगभग 30 साल तथा बच्चे की उम्र 2 साल है। मृतको की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने बच्चे के साथ मालगाडी के सामने कूदकर आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास जारी है।