फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा के घर पहुंची महिला थाने की टीम, पत्नी से भी की पूछताछ

Fri, 02 Oct 2020 09:17 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
ADG Purushottam Sharma (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के निलंबित पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा के घऱ पर महिला टीम पहुंची, जिससे एक बार फिर उऩका मामला सुर्खियों में आ गया। यह महिला पुलिस टीम करीब 30 मिनट यानि कि आधे घंटे तक पुरुषोत्तम शर्मा के आवास पर रही। हालांकि इससे पहले यह टीम पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी के आवास पर भी गई थी।

विज्ञापन



हालांकि महिला टीम के आने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। टीम की टीआई ने कहा कि वो गृह विभाग का लिफाफा बंद आदेश देने आए थे। वो गोपनीय है, इसलिए उसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि सूत्रों का कहना है कि गृह विभाग का लिफाफा देने महिला थाने की टीम को नहीं भेजा जाता। 

इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि यह टीम विवाद से जुड़े किसी मामले पर पूछताछ करने या जांच करने आई हो। इसके अलावा पुरुषोत्तम शर्मा ने इस बात को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। उन्होंने पूजा करने का हवाला देते हुए बात बीच में ही टाल दी। 
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व डीजी पर पत्नी को मारने-पीटने का आरोप है और इसी के चलते वो विवादों में आए थे, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें मंगलवार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद शर्मा ने आईपीएस और आईएएस एसोसिएशन को पत्र लिखकर अपना पक्ष सामने रखा। उन्होंने लिखा कि एसोसिएशन को आगे आकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहिए। 

उन्होंने लिखा कि अभी तक कई आईपीएस और आईएएस अधिकािरयों के आपत्तिजनक पोस्ट सामने आ चुके हैं लेकिन किसी को निलंबित नहीं किया गया है। मुझे पत्नी पर हमले के बचाव में निलंबित कर दिया गया है। पुरुषोत्तम शर्मा ने एसोसिएशन को तर्क दिया कि इस मामले में अभी तक कोई जांच नहीं हुई है।

बता दें कि शर्मा की पत्नी ने अपने पति पर अभी तक कोई आरोपपत्र दर्ज नहीं कराया है। इस बीच महिला टीम दो बार उनके घर जाकर उनकी काउंसलिंग कर चुकी है लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने पति के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें