फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हद: चलती ट्रेन में महिला से बलपूर्वक दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, जानें मामला

Mon, 11 Dec 2023 12:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां चलती ट्रेन में एक महिला से अज्ञात बदमाश ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला सतना जिले की निवासी है, जो कटनी स्टेशन से मेमो ट्रेन पकड़कर सतना जिले के लिए निकली थी।
 
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला सतना जिले की निवासी है, जो कटनी स्टेशन से मेमो ट्रेन पकड़कर सतना जिले के लिए निकली थी। हालांकि पकरिया स्टेशन में काफी समय तक ट्रेन खड़ी होने पर महिला ने घर जल्दी पहुंचने के लिए सामने खड़ी स्पेशल ट्रेन में चढ़ गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला को अकेला खाली ट्रेन चढ़ता देख यूपी का एक शख्स भी ट्रेन में चढ़ गया और ट्रेन के चलते ही महिला से बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित महिला सतना स्टेशन के जीआरपी थाने पहुंची, जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए शून्य पर एफआईआर दर्ज करते हुए कटनी जीआरपी भेजा है। बता दें कि महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है।

आरोपी गिरफ्तार
इधर, मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी डीएसपी सारिका पांडे ने बताया की कल देर शाम चलती ट्रेन में कमलेश कुशवाहा नाम के युवक ने महिला से दुष्कर्म किया है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई है। जिसमें संघन जांच दौरान आरोपी को रीवा के बगैया के पास से ट्रेन के अंदर से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी का बताया गया जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें