आत्मदाह की कोशिश करने के बाद पुलिस ने मां-बेटे को कोतवाली भेजा
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के दमोह में न्यायालय के आदेश पर रविवार सुबह अदालत के कर्मचारी और पुलिस बल धगट चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। इस दौरान वहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। उसके बाद यह कार्रवाई रोक दी गई, अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को कोतवाली भेज दिया।
धगट चौराहा निवासी अधिवक्ता अनिल धगट के घर के सामने राधा-कृष्ण का मंदिर है। उसके बगल में पुष्पा लेडीज टेलर के नाम से एक दुकान संचालित होती है जो एक टपरे में है। पहले यह दुकान छोटी थी बाद में बड़ा टपरा रख दिया गया। मंदिर वाले मार्ग पर वहीं रहने वाले एक युवक ने अपनी कार रखना शुरू कर दिया। अधिवक्ता ने महिला से टपरा हटाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंच गया।
उसके बाद न्यायालय के निर्देश पर रविवार को पुलिस बल धगट चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। उसी दौरान महिला और उसके बेटे रितेश जैन ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रितेश ने बताया कि जितनी जगह कागज में है वह उतनी जगह छोड़ सकते हैं। लेकिन उससे ज्यादा जगह नहीं दे सकते। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को कोतवाली भेज दिया।