फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई से बांध, पति को जला दिया जिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में हुई एक दर्दनाक वारदात में एक पत्नी ने अपने पति को चारपाई से बांध कर जला दिया।
विज्ञापन


घटना भिंड शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोगंज हाट के नजदीक घटी। गंभीर रूप से झुलसे पति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार माधौगंज हाट निवासी जगराम राठौर का विवाह आठ साल पहले देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बुधपुरा निवासी चमेली के साथ हुआ था।
Trending Videos

पति की गरीबी से शिकायत

पति मजदूरी कर के परिवार का जीवन यापन कर रहा था। पत्नी जिंदगी में और रुपए पैसे चाहती थी। वह गरीबी की जिंदगी नहीं जीना चाहती थी।

इसी के चलते पती-पत्नी में में आए दिन विवाद होता रहता था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक वे लोग कई साल से यहीं रह रहे थे और पति-पत्नी में रोज किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। पत्नी अपने पति पर कोई नया काम तलाशने और ज्यादा पैसे कमाने के लिए लगातार दबाव बनाती थी।
विज्ञापन

हत्या के बाद पत्नी फरार

घटना की रात घर में खाना खाकर मृतक जगराम और उसकी पत्नी चमेली अपने कमरे में सोने चले गए जहां दोनों में रोज की तरह विवाद हुआ।

देर रात को जगराम के चीखने चिल्लाने की आवाज आई तब घर और पड़ोस में रहने वाले लोग आए तो देखा कि कमरे में आग की लपटें उठ रही थी और जगराम चारपाई पर बंधा हुआ जल रहा था।

गंभीर हालत में जगराम को जिला अस्पताल में ले जाया गया वहां से ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक जगराम मरने से पूर्व बयान दे गया है कि उसे चारपाई से बांधकर उसके ऊपर कैरोसिन डालकर उसकी पत्नी चमेली ने जलाया है और बच्चों को छोड़कर भाग गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें