फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पति से विवाद के बाद पत्नी के खाया जहर, गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

Mon, 18 Mar 2024 10:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ने बताया कि महिला ने अपने बयान में पति से विवाद होने की बात कही है। इसी के तनाव और गुस्से में आकर उसने चूहा मार दवा खा ली। गंभीर हालत में उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
महिला को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह देहात थाना क्षेत्र में आने वाले किशुन तलैया इलाके में रहने वाली  मनीषा (20) ने पति घनश्याम लोधी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को उसके जहर खाने की जानकारी मिली और फिर वे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


सूचना के बाद नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी जिला अस्पताल पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए। नायब तहसीलदार चतुर्वेदी ने बताया कि महिला ने अपने बयान में बताया कि उसका पति से विवाद होता रहता है, इसी के तनाव और गुस्से में आकर उसने चूहा मार पाउडर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें