फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति दाढ़ी नहीं बनाता है, गीले तौलिये को बिस्तर पर रख देता है'- तलाक चाहिए

Thu, 11 Apr 2019 11:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आजकल छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। मध्यप्रदेश की पारिवारिक अदालत में ऐसा ही एक मामला आया है जहां पत्नी को अपने पति की बढ़ी हुई दाढ़ी से शिकायत है। उसे इसी वजह से तलाक चाहिए। जोड़े ने आपसी सहमति से एक-दूसरे के साथ रहने से इनकार कर दिया है। मामले की इस समय विधिक प्राधिकरण में काउंसिलिंग चल रही है। 

विज्ञापन


काउंसलर शैल अवस्थी ने जब काउंसिलिंग की तो पता चला कि सिंधी समाज के लड़के ने ब्राह्मण लड़की से मई 2016 में शादी की थी। एक साल तक उनके बीच सब ठीक रहा। इसके बाद दोनों में झगड़े होने शुरू हो गए। महिला का कहना है कि उसका पति दाढ़ी नहीं बनाता है। गीले तौलिये को बिस्तर पर रख देता है। साफ सफाई नहीं रखता है। इन कारणों से दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता है।  

पत्नी ने बताया कि ठंड में पति कई दिनों तक नहाते भी नहीं हैं। परफ्यूम लगाकर शरीर की बदबू छुपाते हैं। वहीं पत्नी की शिकायतों पर पति का कहना है कि वह कोई खिलौना नहीं है। उसे अपनी जिंदगी कैसे जीनी है इसका फैसला वह खुद करेगा। कई घंटों की काउंसिलिंग के बाद भी दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़े रहे। न तो पति और ही पत्नी अपनी जिद छोड़ने के लिए तैयार हैं। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें