फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा का ये कैसा डर: धार में परीक्षा से तीन घंटे पहले नदी में कूदी 12वी की छात्रा, इंदौर के अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 Feb 2022 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के घाटाबिल्लौद में परीक्षा के तनाव के कारण एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की। उसने पेपर से तीन घंटे पहले नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे बचा लिया है। इंदौर के एमवाय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
धार में परीक्षा के तनाव में 12वीं की छात्रा ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटाबिल्लौद में एक छात्रा नदी में कूद गई। वह तनाव में थी। तीन घंटे बाद उसका पेपर था। पुलिस ने उसे बचा लिया है। इंदौर के एमवाय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को 12वीं कक्षा का फिजिक्स का पेपर था। साईंधाम घाटाबिल्लौद की रहने वाली पूजा पिता भरतलाल साहू ने रातभर पढ़ाई की। लेकिन सुबह करीब पांच बजे उसने चंबल नदी पर बने पुल से छलांग लगा दी। जब घरवालों को वह घर पर नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई। सूचना मिली कि पूजा ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की है। सूचना मिलते ही घाटाबिल्लौद पुलिस व बालिका के परिजन मौके पर पहुंचे। पूजा के दोनों पैरों पर चोट लगी हुई थी जिसके बाद पूजा को इलाज के लिए 108 की मदद से बेटमा भेजा गया, जहां से इंदौर एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। पूजा की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। परिजनों की मानें तो छात्रा तनाव में थी। इसी के चलते ऐसा कदम उठाया होगा।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें