फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : यात्रियों की भारी कमी के चलते पश्चिम रेलवे ने 44 ट्रेनों को किया निरस्त

Sat, 01 May 2021 07:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई, दिल्ली, लिंगमपल्ली, नागपुर, गांधीनगर, अमृतसर, पुरी और अन्य शहरों से रतलाम मंडल में आने-जाने वाली 44 ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के प्रकोप के चलते यात्रियों की तादाद में बड़ी कमी को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर चलने वाली 44 ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक निरस्त कर दिया है। रेलवे के एक जनसंपर्क अधिकारी ने यहां शनिवार को बताया कि महामारी के प्रकोप से यात्रियों की तादाद में बड़ी गिरावट के चलते मुंबई, दिल्ली, लिंगमपल्ली, नागपुर, गांधीनगर, अमृतसर, पुरी और अन्य शहरों से रतलाम मंडल में आने-जाने वाली 44 ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी बताया कि रतलाम मंडल में चलने वाली चार यात्री रेलगाड़ियों के फेरों में कटौती की गई है। उनमें इंदौर-उदयपुर स्पेशल एक्सप्रेस (अप और डाउन) और इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस (अप और डाउन) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनें निरस्त करने और इनके फेरों में कटौती का उक्त निर्णय पश्चिम रेलवे के अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें