फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 11 जनवरी तक कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

Sun, 09 Jan 2022 01:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में 11 जनवरी के बाद मौसम साफ होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में 11 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में 11 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा, हालांकि मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में मौसम साफ होने की संभावना भी जताई है। वहीं ग्वालियर, चंबल , रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप भी जारी है।
विज्ञापन


शनिवार को पचमढ़ी, खजुराहो और नौगांव में बारिश हुई जबकि सतना और गुना में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी लेकिन कई हिस्सों में हल्की धूप के साथ मौसम साफ रहा। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में प्रदेश
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के मध्यक्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ हवा के चलते चक्रवात का रूप ले चुका है वहीं पूर्वी राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है, जिसके चलते दक्षिणी मध्य प्रदेश में एक ट्रफ बन गया है। इन 3 सिस्टम के कारण प्रदेश में मौसम खराब है और बारिश हो रही है। 11 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है।  
विज्ञापन


मावठे की बारिश से फसलें चौपट
बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई है। उज्जैन, रतलाम, मंदसौर जिले के किसानों की बारिश ने कमर तोड़ कर रख दी है। प्याज, लहसुन, आलू, चना और गेंहू की फसलों को बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से कई जगह खेतों में बर्फ की परत जम गई है। किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें