फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पानी की किल्लत से परेशान वार्डवासियों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, जाम से राहगीर परेशान

Sat, 15 Apr 2023 08:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक लोग सड़क पर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर के खजरी मोहल्ला क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने शुक्रवार सुबह जल संकट से परेशान होकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वार्डवासियों के इस विरोध में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी शामिल थे, जो नारेबाजी करते हुए पानी की मांग कर रहे थे। वहीं इस दौरान मार्ग बंद होने से आवागमन बंद हो गया, जिसका राहगीरों ने विरोध किया।
विज्ञापन


पानी के लिए परेशान हो चुके लोगों का कहना था कि नगर पालिका के द्वारा यहां पर नियमित सप्लाई नहीं की जा रही है। जो सप्लाई होती है उसका प्रेशर काफी कम होता है। चंद मिनटों में ही नल बंद हो जाते हैं, जिससे पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही। कई बार नगर पालिका में शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, इसलिए इस बार मजबूर होकर वार्ड के सभी लोग सड़क पर उतर आए हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में वैसे भी पानी की आवश्यकता अधिक होती है, लेकिन यहां तो पीने के पानी के भी लाले पड़े हैं। नगर पालिका प्रशासन तत्काल हमारी व्यवस्था करें अन्यथा विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान आवागमन में अवरोध हो गया, जिससे कई लोग सड़क के दोनों तरफ फंस गए। इनमें कुछ लोगों का कहना है कि वार्ड के लोगों की पानी की समस्या है तो उन्हें नगरपालिका में जाकर शिकायत करनी चाहिए, उनके इस तरह के विरोध करने से हमारी परेशानी बढ़ गई है। एक ने कहा कि वह सब्जी मंडी अपनी सब्जी लेकर जा रहा है। देर हो जाएगी, तो उसे ठीक से भाव नहीं मिलेगा। इन लोगों के कारण हमें नुकसान होगा।  पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही, लेकिन लोग विरोध कर रहे थे। करीब दो घंटे के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें