मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि राज्य के 20 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के रीवा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर एवं श्योपर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा या अति भारी वर्षा हो सकती है।