मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद भोपाल के चिरायु अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर खुद को अलग रखने और सात दिनों के लिए अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने की सलाह दी है।
बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल से ही वर्चुअल कैबिनेट बैठक की थी। इस बैठक में चौहान ने कहा था कि यह भगवान राम के भक्तों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है कि राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। चौहान ने बैठक में मौजूद मंत्रियों से कहा था कि 'मैं आज और कल अस्पताल में दीया जलाऊंगा। आप भी मिट्टी के दीये जलाएं और अपने घरों को सजाएं।' मंगलवार को चौहान ने अस्पताल में दिया जलाया था और बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।