फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझसे सौदेबाजी कर रहे थे सीएम शिवराज: डॉ. राय

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले के मुख्य व्हिसब्लोअर डा. आनंद राय ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पर आरोप लगाया है कि घोटाले में सीएम और उनके परिवार का नाम न लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज ने खुद उन्हें अपने पास बुलाकर कहा कि अगर तुम व्यापमं और डीमैट घोटाले में हमारा और हमारे परिवार का नाम न लो तो तुम्हारा और तुम्हारी पत्नी का ट्रांसफर रोका जा सकता है। आनंद राय ने इस संबंध में मध्यप्रदेश हाइकोर्ट में बुधवार को एफिडेविट दाखिल कर इस संबंध में जानकारी दी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एफिडेविट में डा. आनंद राय ने जानकारी दी कि सीएम शिवराज चौहान ने बीते 11 अगस्त को उन्हें अपने आवास पर बुलाया था।

पत्‍नी और मेरा ट्रांसफर रोकने का दिया प्रस्तावः डा. आनंद राय

डा. आनंद राय के वकील आनंद मोहन माथुर ने बताया कि रात 9.45 बजे के करीब शिवराज ने डा. आनंद से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी पत्‍नी का इंदौर से धार किए गए ट्रांसफर के साथ ही उनका ट्रांसफर आदेश भी रद कर दिया जाएगा यदि वह उनके और उनके परिवार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को रोक दें।

माथुर ने बताया कि सीएम ने यह भी कहा वो व्यापमं और डीमैट घोटाले में अन्य लोगों के खिलाफ अपना अभियान जारी रख सकते हैं बस उनके परिवार का नाम इसमें न लिया जाए।

माथुर के अनुसार डा. आनंद राय ने सीएम का प्रस्ताव मानने से इंकार कर दिया है, बल्कि इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ तीन याचिकाएं और दायर की गई हैं।
विज्ञापन

हाइकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

उन्होंने बताया कि अदालत ने जवाबी हलफनामा दायर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सीके मिश्रा का कहना है कि डा. आनंद राय के कहने पर उनकी सीएम से मुलाकात करवाई गई थी क्योंकि वह उन्हें कुछ जानकारी देना चाहते थे।

बता दें कि व्यापमं के व्हिसलब्लोअर डा. राय की पत्‍नी का तबादला कुछ दिन पहले ही धार कर दिया गया था, जिसके विरोध में डा. राय ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद बीते 6 अगस्त को कोर्ट ने उन्हें व्यापमं का मुख्य व्हिसलब्लोअर बताते हुए उनकी पत्‍नी के तबादले पर रोक लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें