फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमः पीआईएल की पैरवी करने वाले वकील को खिलाए 'विषाक्त' पकौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापम घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक जनहित याचिका की पैरवी कर चुके मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन एडवोकेट आदर्श मुनि त्रिवेदी बुधवार को अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हो सके।
विज्ञापन


बुधवार को व्यापम से जुड़े एक मामले में उनको पैरवी करनी थी। उनके परिवार ने आशंका व्यक्त की है कि उन्हें विषाक्त भोजन देने की कोशिश हुई है।

त्रिवेदी के बड़े बेटे आशीष ने कहा कि उनके पिता मंगलवार को मंगौड़े (मूंग दाल के पकौड़े) खाने के बाद बीमार पड़ गए। उनके दफ्तर की टेबल पर किसी ने ये मंगौड़े रखे थे। आशीष ने कहा कि दफ्तर में हमेशा स्नैक्स रखा रहता है।
विज्ञापन

परिवार ने लगाया आरोप किसी ने पकौडों में मिलाया जहर

उनके पिता ने सोचा कि परिवार के किसी सदस्य या किसी क्लाइंट ने ये मंगौड़े लाए हैं और उन्होंने उसमें से एक मंगौड़ा खा लिया। खुद वकील आशीष ने आशंका जताई कि उनके पिता को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी ने ये मंगौड़े उनकी टेबल पर रख दिए थे।

मंगौड़े खाने बाद त्रिवेदी को उलटी हुई और उन्हें चक्कर आने लगा। परिवार को शक है कि किसी ने उन पकौडों में जहरीला पदार्थ मिला रखा था, जिसे खाने के बाद ही उनकी तबियत बिगड़ी।

गौरतलब है कि व्यापम मामले से जुड़े काफी लोगों की मौत रहस्यमयी हालत में इसी तरह हुई है, जब उन लोगों ने कुछ न कुछ खाकर उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और फिर संदिग्‍ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें