फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकल फॉर लोकल: शिवराज ने बनाए मिट्टी के दीये, गांव में कुमार के घर ही किया भोजन

Fri, 29 Oct 2021 05:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकल फॉर वोकल के नारे को मजबूती देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कुम्हार के घर दौरा किया। मिट्टी के बर्तन बनाना सीखा और भोजन भी किया। 
विज्ञापन
शिवराज सिंह मिट्टी के बर्तन बनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में दीपावली पर वोकल फॉर लोकल का नारा दोहराया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बनाई सामग्री का इस्तेमाल किया जाए। इस पर अमल करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि राज्य में मिट्टी के दीयों का भरपूर इस्तेमाल हो। साथ ही लोग दीपावली पर ज्यादातर स्थानीय स्तर पर तैयार की गई सामग्री ही खरीदें। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को खजुराहो पहुंचे। वहां से वे राजनगर के धमना गांव गए और कुम्हार समाज के लोगों की समस्याओं को जाना। धमना गांव में नोनेलाल प्रजापति के घर गए। वहां उन्होंने खुद भी दीये बनाने की कोशिश की। इस दौरान वहां बने दीये और दीपावली के खिलौनों का अवलोकन भी किया। शिवराज ने नोनेलाल के घर ही भोजन किया। प्रजापति परिवार मिट्टी के दीये और खिलौनों का व्यवसाय करता है। 






मुख्यमंत्री ने धमना गांव में स्थित रोशनी स्व-सहायता समूह के लोगों से भी मुलाकात की। रोशनी स्व-सहायता समूह टेराकोटा का काम करता है। मिट्टी के बर्तन, खिलौने, दीये और टेराकोटा का सामान इलाहाबाद, भोपाल, दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और गुजरात के अन्य शहरों में बेचा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें