नोट बंद होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने में अब काफी परेशानी होने लगी है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बरदुआ गांव में राशन की दुकान पर सेल्समैन के 500 और 1000 के नोट लेने से इंकार करने पर गुस्साए लोगों ने राशन की दुकान लूट ली।
पुलिस के मुताबिक खाद्यान्न लेने राशन की दुकान पर गए ग्रामीणों और दुकान मालिक मुन्नीलाल अहिरवार में बंद नोट लेने से मना करने के बाद तकरार शुरू हो गई। जिसके बाद लोगों ने दुकान से गेहूं, चावल और चीनी की बोरियां को लूट लिया। वहीं, दुकान के मालिक अहिरवार ने सरपंच नोनेहाल पटेल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पटेल का आरोप है कि अहिरवार राशन की लंबे से धांधली कर रहे हैं।
पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा थी। जिसके बाद से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए नोट लेने के लिए लोग बैंक और एटीएम पर लंबी-लंबी लाइन लगा रहे हैं।
#WATCH: Madhya Pradesh (11/11/16): Locals robbed ration shop in Chattarpur after owners refused to give ration pic.twitter.com/TAF0yau9U9
— ANI (@ANI_news) November 12, 2016