फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शाजापुर में तेंदुए ने दी दस्तक, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Fri, 24 Nov 2023 11:17 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur: जिले में इस बार फिर से तेंदुए की हलचल दिखाई दे रही है। जिससे आसपास के ग्रामीणों में जहां दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग ने किसी बड़ी अनहोनी से पहले ही उसे पकड़ने के इंतजाम के लिए पिंजरा लगा दिया है।
 
विज्ञापन
वन विभाग ने लगाया पिंजरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में फिर से एक तेंदुए ने दस्तक दी है, जो यहां एक बछड़े का भी शिकार कर चुका है। जिसको लेकर वन विभाग की टीम ने भी स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी है और तेंदुए को पकड़ने के लिए बिरगोद में वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया है।

वन विभाग ने क्षेत्र का किया भ्रमण
विज्ञापन

आपको बता दें कि ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को तेंदुए के बारे में बताया था। जिसकी पुष्टि के लिए वन विभाग ने क्षेत्र का भ्रमण कर पैरों के निशान भी लिए थे। जिसके बाद अब वन विभाग ने भी माना कि यहां तेंदुआ है। इसके बाद से लगातार वन विभाग उसकी सर्चिंग कर रहा है। वहीं गुरुवार को वन विभाग के डिप्टी रेंजर ललित उपाध्याय, वन रक्षक सचिन पाटीदार, कमलेश सोनी वा रेस्क्यू टीम के सदस्य हरीश पटेल ने ग्राम बिरगोद में पिंजरा भी लगाया, ताकि उसे पकड़कर अन्य वन क्षेत्र में छोड़ा जा सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें