अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ग्रामीण भी सजग है। भोपाल में एक बोलेरो कार को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया है। कार में भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी। विभाग पूरे मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ग्रामीण भी सजग है। भोपाल में एक बोलेरो कार को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया है। कार में भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी। बताया गया है कि शराब को क्षेत्र के ढाबों पर बेचने के लिए लाई गई थी। आबकारी विभाग की टीम ने कार को जब्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को संदिग्ध हालत में एक बोलेरो कार खड़ी हुई दिखाई दी। कार में अवैध शराब भरी हुई थी। उसी दौरान कुछ ग्रामीण कार के पास पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग को दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब से भरी कार माफियाओं की बताई जा रही है। ग्रामीणों से अवैध शराब की गाड़ी खड़ी होने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और कार को जब्त कर लिया।
मौके से आबकारी विभाग की टीम ने किंगफिशर बीयर समेत कई पेटी शराब बरामद की है। साथ ही कार चालक को हिरासत में आबकारी विभाग माफियाओं की तलाश में जुट गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि, देहात क्षेत्र में कार को चालक ने खड़ा कर किसी का इंतजार कर रहा था।