फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर उपचुनाव: शिकायत के बाद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम को हटाया, इन्हें दिया चार्ज

Tue, 05 Nov 2024 10:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

Vijaypur By-Election: विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान के एक हफ्ते पहले यह कार्रवाई कांग्रेस की शिकायत पर की गई है। इससे पहले जनपद पंचायत के सीईओ अशोक कुमार शर्मा को भी हटाया गया था।
विज्ञापन
उदय सिंह सिकरवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर उदय सिंह सिकरवार को हटा दिया है। आयोग ने राज्य शासन को निर्देश दिया है कि एसडीएम सिकरवार का तबादला श्योपुर जिले से बाहर किया जाए। वहीं, श्योपुर एसडीएम मनोज गढ़वाल को विजयपुर का चार्ज सौंपा जाए। इसके बाद जल्द ही सामान्य प्रशासन विभाग तबादला आदेश जारी करेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान के एक हफ्ते पहले यह कार्रवाई कांग्रेस की शिकायत पर की गई है। इससे पहले जनपद पंचायत के सीईओ अशोक कुमार शर्मा को भी हटाया गया था। 

दरअसल, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सिकरवार के खिलाफ शिकायत की थी। कटारे ने चुनाव आयोग से कहा था कि सिकरवार भाजपा के लिए काम करते रहे हैं। 2017-18 के उपचुनाव में भी शिकायत के बाद उन्हें हटाया गया था। इसके बाद 2020-21 में मुंगावली उपचुनाव के समय भी इसी वजह से सिकरवार को हटाया गया था। इस बार फिर उदय सिंह सिकरवार को विजयपुर उपचुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। आखिर हर बार उन्हें ही रिटर्निंग अधिकारी क्यों बनाया जाता है?
विज्ञापन


कटारे की शिकायत पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने श्योपुर जिला निर्वाचन अधिकारी से जवाब मांगा था। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर अशोक कुमार शर्मा को विजयपुर के कराहल जनपद के सीईओ पद से हटाया गया था। उन्हें यहां से हटाकर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दतिया बनाया गया है। देवास जिला पंचायत में सहायक परियोजना अधिकारी रहे संजय कुमार पाटिल को कराहल जनपद पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने सीईओ शर्मा के विरुद्ध शिकायत की थी, जिसमें कहा गया था कि वे विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के ही निवासी हैं और भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को लाभ पहुंचाने के लिए उनकी नियुक्ति विजयपुर जनपद सीईओ के पद पर की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें