फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM राइज स्कूल के प्राचार्य पढ़ा रहे ये कौनसा पाठ, बच्चों की विदाई पार्टी में की गई हरकत की होगी जांच

Fri, 02 Feb 2024 04:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा

सार

विदिशा के लटेरी का सीएम राइज स्कूल इन दिनों चर्चा में है। हफ्तेभर पहले यहां आयोजित फेयरवेल पार्टी में प्रभारी प्राचार्य की शायरी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर बवाल मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विदिशा के सीएम राइज स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विदिशा की लटेरी में सीएम राइज स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रामेश्वर शर्मा का एक अश्लील शायरी भरा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। यह वीडियो सीएम राइज में बच्चों की फेयरवेल (विदाई) पार्टी का बताया जा रहा है। मामले ने तूल पकड़ा तो अब जिला शिक्षा अधिकारी जांच कराने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन




बता दें कि 27 जनवरी 2024 को लटेरी के सीएम राइज स्कूल के कमरा नंबर 13 में यह फेयरवेल यानी (विदाई) पार्टी आयोजित की गई थी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सीएम राइज स्कूल के एक कमरे में बने इस मंच पर प्राचार्य रामेश्वर शर्मा खड़े हैं तो मंच के सामने स्कूल में पढ़ने वाले कुछ लड़के एक तरफ बैठे हैं, तो दूसरी तरफ स्कूल की छात्राएं बैठी हैं। मौका छात्रों की विदाई पार्टी का है। प्राचार्य रामेश्वर शर्मा बच्चों की तरफ इशारा करते हुए एक अश्लीलता भरी शायरी पढ़ेते हैं। प्राचार्य, रामेश्वर शर्मा लड़कों की तरफ इशारा करते हुए शायराना अंदाज में कहते हैं। आप लोगों के लाने शिक्षा है, देवताओं से बोलो पहले पैदा करें, फिर तुम्हारी तरफ देवियां आएंगी, फिर लड़कियों की तरफ इशारा करते हुए रामेश्वर बोले खिड़कियां खोलकर सोया मत कीजिए, वरना दीवानो की सीटियां आएंगी..!! तुम से मिलने को बेताब है दिल बहुत, जाने जून की छुट्टियां कब आएगी। 

वायरल वीडियो पर अब सवाल उठने लगे हैं। प्राचार्य़ जैसे पद की जिम्मेदारी संभालने वाले शिक्षक को इतना भी नहीं पता कि बच्चों के सामने किस तरह का व्यवहार करना उचित होगा। फिलहाल मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा बच्चो को उच्चतम शिक्षा के लिए जिन सीएम राइज स्कूलों की स्थापना की गई थी वहां के प्राचार्य के द्वारा किस भाषा शैली में शिक्षा दी जा रही है। 
विज्ञापन


मामले को लेकर जब जिला शिक्षा अधिकारी जीपी राठी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आपके द्वारा मुझे जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी मैं जांच करता हूं। अगर शिक्षा के मंदिर में ऐसा कृत्य सामने आता है, किसी स्तर पर अनुशासनहीनता पाई जाती है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें