फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर और डंपर जब्त, भनक लगते ही वाहन छोड़ भागे चालक

Mon, 10 Jun 2024 08:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

कुरवाई-मल्हारगढ़ रोड पर रोजाना डंपर और ट्रैक्टर के माध्यम से रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची और कार्रवाई की।
विज्ञापन
जब्त हुए वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। इसी क्रम में विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों को जब्त किया गया।

विज्ञापन


कुरवाई-मल्हारगढ़ रोड पर प्रतिदिन डंपर और ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना पर राजस्व  विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और अवैध रूप से काम करने वाले वाहनों को मौके से जब्त किया गया।

साथ ही बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ डंपर चालक अपने वाहनों को छोड़कर मौके से भाग गए। इस संबंध में कुरवाई तहसीलदार संदीप शर्मा का कहना है कि हमें क्षेत्र में लगातार शिकायत मिल रहीं थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से रेत का खनन कर रहे हैं। उसी के खिलाफ आज मैंने कार्रवाई करते हुए मौके से कुछ ट्रैक्टर और तीन डंपरों को जब्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें