फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: राम के आगमन पर गूंजी किलकारी, नन्हे रामलला के रूप में जन्मे कई घरों में चिराग, 11 बच्चों ने लिया जन्म

Tue, 23 Jan 2024 04:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ। राम भक्त इस पल को यादगार बनाना चाहते थे। इस मामले में गर्भवती महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। विदिशा के सरकारी चिकित्सालय में 12 महिलाओं की डिलीवरी हुई, परिवार के लोग भगवान राम का वरदान मान रहे हैं।
विज्ञापन
11 बच्चों ने लिया जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विदिशा जिले के सरकारी अस्पताल में अलग-अलग महिलाओं ने 11 नवजात बच्चों को जन्म दिया। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जन्मे बच्चों के घरों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


बता दें कि जिन महिलाओं के प्रसव को लेकर आज समय तय नहीं था, उन्होंने भी ऑपरेशन करवाकर बच्चों को जन्म दिया। परिवार वाले भगवान राम के नाम पर अपने बच्चों का नामकरण करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। यह दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाएगा। वहीं, जिन घरों में बच्चों ने जन्म लिया है, वहां भी अत्यंत खुशी का माहौल है। विदिशा के सरकारी चिकित्सालय में 12 घंटे में लगभग अलग-अलग महिलाओं ने 11 बच्चों में जन्म दिया है, जिन्हें परिवार के लोग भगवान रामलला का वरदान मान रहे हैं।

इस अवसर पर कई लोग ऐसे थे, जिन्होंने ऑपरेशन कराकर बच्चों को जन्म दिया। क्योंकि ऐसी शुभ घड़ी शायद फिर कभी न मिले, इसी दिन को यादगार बनाने के लिए परिजनों ने यह निर्णय लिया था। वहीं, परिजनों का कहना है कि आज के दिन उनके परिवार में जिन बच्चों ने जन्म लिया है। उनका नाम भगवान रामलला के नाम पर रखा जाएगा। क्योंकि आज हमारे परिवार में जो चिराग आया है, वह भगवान श्रीराम की ही देन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें