विदिशा के बामोरा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को एक महिला ने चार पैर वाली नवजात बच्ची को जन्म दिया है। फिलहाल, बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे भोपाल के एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुरवाई तहसील में ग्राम जाखेड़ी की रहने वाली 25 वर्षीय धनुष बाई पति फूल सिंह प्रजापति को उनके परिजन डिलीवरी के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आए थे। जहां महिला की डिलीवरी करने वाली नर्स ने देखा कि प्रसूता ने चार पैर वाली एक बच्ची को जन्म दिया है, जिसे विदिशा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए वहां से भोपाल के एम्स अस्पताल में भेजा गया है।
विदिशा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ सुनील नंदेश्वर का कहना है कि डॉक्टर्स इसे मेडिकल की भाषा में 'इशियोपेगस" कहते हैं, जो कि लाखों में से एक बच्चे में इस तरह से अतिरिक्त अंग विकसित होते हैं। नवजात में शारीरिक विकृति है और कुछ भ्रूण अतिरिक्त बन गया है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु में शरीर के नीचे के भाग का अतिरिक्त विकास हो जाता है। ऐसे बच्चों को सर्जरी के जरिए नॉर्मल किया जाता