फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विदिशा का बीएम नर्सिंग कॉलेज सील, कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने की कार्रवाई

Thu, 30 May 2024 10:51 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा के बीएम नर्सिंग कॉलेज को आज तहसीलदार अमित ठाकुर और उनकी टीम ने सील कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
कॉलेज किया गया सील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय से नर्सिंग कॉलेज की मान्यता और उनके फर्जी संचालन को लेकर केंद्रीय एजेंसी सीबीआई द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। फर्जी तरीके से चल रहे नर्सिग कॉलेज पर गाज गिरना शुरू हो चुकी है। इसका असर विदिशा में भी देखने को मिला है।

विज्ञापन


विदिशा के खाई रोड पर स्थित बीएम नर्सिंग कॉलेज जो लंबे समय से बंद था, उसे उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद तहसीलदार अमित ठाकुर और उनकी टीम ने सील कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, आगे की कार्रवाई भी न्यायालय के निर्देश अनुसार की जाएगी। 

बता दें कि पिछले साल सीबीआई की टीम ने प्रदेश के कॉलेज का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की थी। इसके बाद भी कॉलेज संचालन शुरू नहीं हो सका था। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश भर में फर्जी नर्सिंग कॉलेज की कतार में विदिशा का बीएम नर्सिंग कॉलेज भी शामिल था, जिसके चलते उच्च न्यायालय द्वारा इसे सील कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें