फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विदिशा में खाकी का कहर, लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गुस्से में ग्रामीणों ने घेर लिया थाना

Tue, 28 May 2024 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद मंगलवार को वीडियो वायरल हुए। सीसीटीवी वीडियो ने पुलिस की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा के आनंदपुर थाने में सोमवार रात पुलिस ने एक व्यापारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना विदिशा जिले के लटेरी अनुविभाग के आनंदपुर थाने की है। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद मंगलवार को वायरल हुए सीसीटीवी वीडियो ने पुलिस की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को पीड़ित सचिन शर्मा के दादाजी की रसोई (तेरवी) का कार्यक्रम था। व्यापारी सचिन शर्मा अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान जावती चौराहे पर पहुंची आधा दर्जन पुलिस ने सचिन शर्मा की जमकर पिटाई की और फिर अपने साथ पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। घटना की जानकारी लगते ही करीब 100 से अधिक लोग थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी को छोड़ दिया।

व्यापारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में आनंदपुर के व्यापारियों ने आज दुकानें बंद रखी हैं और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। पीड़ित सचिन शर्मा ने बताया कि कल उसके दादाजी का तेरहवीं का कार्यक्रम था। वे सभी अपने कार्य से फ्री होने के बाद अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। टेंट और बाकी सामान पैक करवा रहे थे, तभी आनंदपुर थाना प्रभारी दीपक राठौड़ आधा दर्जन पुलिस स्टॉफ के साथ पहुंचे और सभी ने डंडे बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सोमवार की रात लटेरी अनुविभाग के कई पुलिस थानों का भारी बल आनंदपुर में तैनात किया गया। साथ ही SDOP अजय मिश्रा भी मौके पर तैनात रहे। इस घटना के बाद आनंदपुर पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बांधा सहित एससी-एसटी के तहत कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें