फ्लाइट और मालगाड़ी में किया सफर
रिंकी ने बताया कि अगरतला से कोलकाता तक का सफर उसने फ्लाइट से किया। फ्लाइट की टिकट के लिए उसने अपनी सोने की चेन 18,500 रुपये में बेच दी थी। कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंची और फिर एक मालगाड़ी में बैठक भोपाल तक का सफर तय किया। मालगाड़ी से भोपाल आने में उसे दिन लगे। चार दिन पहले रिंकी बच्चों के साथ विदिशा पहुंची। इसके बाद रिंकी और प्रदीप ने बैरसिया स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
पहले पति ने दर्ज कराया था केस
इधर, रिंकी के अचानक लापता होने के बाद त्रिपुरा में रह रहे उसके पहले पति देवब्रत साह ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत में पति ने आरोप लगाया कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। त्रिपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर रिंकी की तलाश शुरू की तो उसे उसके विदिशा होने की जानकारी मिली। इसके बाद त्रिपुरा पुलिस की टीम विदिशा पहुंची, रिंकी का पति देवब्रत साह भी आया। विदिशा महिला थाने में रिंकी ने पुलिस से कहा कि वह देवब्रत के साथ नहीं जाना चाहती। वह अपनी मर्जी से आई है और अब प्रदीप के साथ ही रहना चाहती है।
ये भी पढ़ें:
सौरभ शर्मा को फंडिंग करने पर घिरे कई रसूखदार, बढ़ेंगे आरोपी, कैंसर अस्पताल संचालक ने दिए थे 6.5 करोड़
बड़ी बेटी को ले गया पहला पति
वहीं, महिला के प्रेमी प्रदीप जाटव ने पुलिस से कहा कि उसने और रिंकी ने शादी कर ली है। उसने दोनों बच्चों को भी अपना लिया है। अब चारों विदिशा में ही साथ रहेंगे। हालांकि, रिंकी का पहला पति इस बात के लिए तैयार नहीं हुआ। वहीं, अपनी बड़ी बेटी को साथ ले गया। करीब दो साल का छोटा बेटा रिंकी और प्रदीप के साथ ही रहेगा।
दोनों साथ रहना चाहते हैं
विदिशा महिला थाने के एएसआई संजय नामदेव ने बताया कि महिला रिंकी ने खुद विदिशा आकर प्रेमी प्रदीप से शादी करने की बात कही है। त्रिपुरा पुलिस भी रिपोर्ट के आधार पर यहां पहुंची थी, लेकिन महिला के बयान में जबरदस्ती की बात सामने नहीं आई है। दोनों ने साथ रहने की बात कही है, इसलिए उन्हें जाने दिया गया है।
ये भी पढ़ें:
'बंगाल की मैडम कुछ नहीं कर रहीं', हिंसा पर प्रदीप मिश्रा का CM ममता पर हमला, कहा-बुद्धि सही करने के लिए...