अस्पताल में भर्ती घायल छात्राएं और शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लश्करपुर गांव में स्कूल के नजदीक अचानक मधुमक्खियों ने करीब एक दर्जन से ज्यादा छात्राओं को काटकर घायल कर दिया। वहीं, मधुमक्खियों के इस हमले में एक शिक्षक भी घायल हो गए। दो गंभीर छात्राओं और शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जानबूझकर मधुमक्खियों के छत्ते को नुकसान पहुंचाया होगा। उसके बाद मधुमक्खियां भड़क गईं और यह घटना घट गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।