फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के बिगड़े बोल; टिकट मांग रहे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए कही ये बात

Sat, 30 Sep 2023 09:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

बेलगाम हुए सिरोंज भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए भाजपा विधायक शर्मा को पूर्ण रूप से मानसिक दिव्यांग बताया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक उमाकांत शर्मा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने विवादित बयानों को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में हमेशा खड़ा करने बाले सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से टिकट मांग रहे छह उम्मीदवारों को भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा ने छक्का कह दिया।

विज्ञापन


दरअसल इस दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए जा रहे थे। यह कार्यक्रम शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा था। उक्त कार्यक्रम में भाजपा विधायक उमाकान्त शर्मा अपने भाषणों से कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान शर्मा ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को छक्का बोल दिया।

विदिशा के सिरोंज विधानसभा से लगभग 06 संभावित प्रत्याशी टिकट की मांग कर रहे हैं। इनमें गगनेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र उपाध्याय, अशोक त्यागी, रिंकी रघुवंशी, देवीसिंह बघेल और विनय सिंह यादव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें