विदिशा के शमशाबाद में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो प्रस्तावित था। ठीक उसी से पहले शमशाबाद कांग्रेस द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का आव्हान कांग्रेस द्वारा किया गया। कार्यक्रम से ठीक पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया।
शमशाबाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनराज धाकड़ को पुलिस ने उनके ही घर में ही नजरबंद कर दिया। साथ ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में सिरोंज में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है।
बताते चलें, इन दिनों बीजेपी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश भर में निकाली जा रही है। रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा गुना जिले से होते हुए विदिशा की लटेरी में प्रवेश हुई। इस दौरान सोमवार को सिरोंज में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची, जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा के काफिले को काले झंडे दिखाए।