फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: नशे में धुत बीजेपी नेता ने बाइक सवार को मारी ठोकर, लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा

Mon, 04 Mar 2024 08:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

Vidisha: रविवार को विदिशा बस स्टैंड से नेताजी की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जाता है कि एक बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मारने के मामले में स्थानीय लोगों ने भाजपा के एक नेता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
नशे में धुत बीजेपी नेता ने बाइक सवार को मारी ठोकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा मामला विदिशा बस स्टैंड का है, जहां बीजेपी नेताजी मनोज रघुवंशी है जो अपने किसी साथी के साथ बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, उसी समय आगे जा रही एक बाइक जिस पर एक छोटा बच्चा और दो लोग सवार थे। इन नेताजी ने उसे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर बैठे बच्चे को चोटें भी आई है ।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी को ले गई साथ

विज्ञापन

वहीं इस संबंध में परिजनों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी है, उनके साथ एक व्यक्ति और था, जो मौके से फरार हो गया और एक व्यक्ति वहीं कार के पास खड़ा रहा। जब यह घटना आसपास के लोगों ने देखी तो लोगों ने कार सवार व्यक्ति की पिटाई कर डाली। बाद में जब घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस आरोपी को अपने साथ बिठाकर ले गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें