फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: जीरापुर गांव में अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, रेंजर समेत एक दर्जन घायल

Sun, 18 Jun 2023 12:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

जीरापुर गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने लाठी डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में रेंजर समेत नौ वनकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
वनकर्मियों से झड़प करते अतिक्रमणकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद के ग्राम जीरापुर डबरी के पास वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, इस दौरान मौजूद अतिक्रमणकारियों ने पत्थरों और डंडो से वन विभाग की पूरी टीम पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान  महिला रेंजर संगीता अमलतास के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही कई वन कर्मियों को डंडे मार कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वहां मौजूद अतिक्रमणकारियों ने महिला वन कर्मियों के साथ भी झूमाझटकी की और उनकी वर्दी फाड़ दी। इस हमले में लगभग नौ लोग घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल करमेड़ी जीरापुर गांव में माफियाओं ने वन विभाग की 100 बीघा से अधिक जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण कारियों को वन भूमि से अतिक्रमण हटाने कई बार नोटिस दिए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया तो आज वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। इस कार्रवाई के दौरान पूरी वन अमले की टीम पर हमला कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें