फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: छेड़छाड़ से तंग आकर बेटी ने दी जान, अब परिवार ने दीवारों पर लिखा- यह मकान बिकाऊ है, जानें मामला

Wed, 02 Aug 2023 11:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा के लटेरी में सोमवार को विशेष समुदाय के एक युवक की छेड़छाड़ से तंग आकर एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने जान दे दी थी। अब बेटी की मौत के बाद उसके परिवार ने मकान बेचने के लिए दीवारों पर इश्तेहार लिखा है।
विज्ञापन
बेटी के मौत के बाद परिजनों ने लिखा इश्तेहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा के लटेरी में छेड़छाड़ से तंग आकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप विशेष समुदाय के युवक आमिर पर लगा था। लड़की की मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद अपना घर बेचने का इश्तेहार दीवाल पर लिखा है, जिसमें लिखा गया है कि यह मकान विकाऊ है।
विज्ञापन


बेटी की मौत के बाद पिता भगवान सिंह ने कहा कि हम पर कभी भी हमला हो सकता है। डरे सहमे मेरे बच्चों ने बोला पापा, हमें अब यहां नहीं रहना, सब बेचकर यहां से चलो। मैंने एक बच्ची को तो खो दिया अब और नहीं। विशेष समुदाय के लोगों के बीच हम ही अकेले हैं, वो कभी भी हमें मार सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें