फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कभी ठुमके तो कभी लिपटे, 'बलम जी मन पिघला देनी' गाने पर मैहर में दरोगा का स्टेज तोड़ डांस

Sun, 28 Apr 2024 11:50 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दारोगा की इस हरकत से पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है। वीडियो वायरल होने से गलत संदेश गया है। पुलिस को अपनी वर्दी का मान और गरिमा बनाकर रखनी होती है।
विज्ञापन
महिला के साथ दरोगा ने जमकर किया डांस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के न्यू रामनगर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुनील अहिरवार को सस्पेंड कर दिया गया है। एक तिलक समारोह में मंच पर महिला के साथ ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है। जांच में पता चला कि तिलक में दरोगा बिना छुट्टी लिए पहुंच गए और महिला के साथ जमकर ठुमके लगाए। 

विज्ञापन


दअलसल, बीते शनिवार को दरोगा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने इस पर संज्ञान लिया। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक सुनील अहिरवार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल, न्यू रामनगर थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में गुलाब सिंह के यहां एक तिलक कार्यक्रम में 'बलम जी मन पिघला देनी' गाने पर महिला को अकेले ठुमके लगाते हुए दरोगा जी नहीं देख पाए। जिसके बाद वे स्टेज पर चढ़ गए और महिला के साथ जमकर ठुमके लगाए। दरोगा जिस समय डांस कर रहे थे, उस दौरान वे अपनी पिस्टल भी कमर में लगाए थे और पुलिस व मिलिट्री मिक्स ड्रेस भी पहने हुए थे। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दारोगा की इस हरकत से पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है। वीडियो वायरल होने से गलत संदेश गया है। पुलिस को अपनी वर्दी का मान और गरिमा बनाकर रखनी होती है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिससे आगे इस तरह की हरकत न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें