फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Bus Accident: सीएम शिवराज सिंह उत्तराखंड पहुंचे, मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये देगी सरकार

Mon, 06 Jun 2022 01:10 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के उत्तराखंड में बस दुर्घटना में घायलों को भी 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।  
विज्ञापन
सीएम शिवराज रात में उत्तराखंड जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में बस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का एलान किया है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के लिए पहुंचे गए हैं। हादसे पर दुख जताते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। पन्ना के भाई बहन जो चार धाम यात्रा पर गए थे, उनकी एक बस खाई में गिर गई। इसमें कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। मैंने तत्काल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी वहां लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारी एक टीम दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है, जो वहां पर बचाव, राहत, इलाज और जो भाई बहन नहीं रहे उन्हें वहां से लाने का काम करेगी। मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं तुरंत देहरादून रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ मंत्री विजेंद्र सिंह, DGP, होम सेक्रेट्ररी और मेरे सभी उच्च स्तरीय लोगों की टीम यहां से मेरे साथ जाएगी। वहीं, खजुराहो से सांसद और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उत्तराखंड जाएंगे। वह सुबह भोपाल पहुंचकर नियमित फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें