फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Bus Accident: पन्ना से निकली दूसरी बस के यात्री ने बताया ऋषिकेश तक हम साथ थे, थोड़ी देर बाद ही हादसे की खबर मिली

सार

उत्तराखंड में हुए बस हादसे में मारे गए लोग पन्ना जिले के अलग-अलग गांवों से हैं। तीन बसों से ये लोग चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। एक बस हादसे का शिकार हो गई। पन्ना से ही चारधाम यात्रा पर निकले पवई के रहने वाले देवेंद्र कुमार द्विवेदी से अमर उजाला ने बातचीत की है।
विज्ञापन
uttarakhand bus accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में हुए बस हादसे में मारे गए लोग पन्ना जिले के अलग-अलग गांवों से हैं। तीन बसों से ये लोग चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। एक बस हादसे का शिकार हो गई। पन्ना से ही चारधाम यात्रा पर निकले पवई के रहने वाले देवेंद्र कुमार द्विवेदी से अमर उजाला ने बातचीत की है।
विज्ञापन


देवेंद्र ने बताया कि बसों में जिले के कई गांवों के लोग थे। एक आयोजक ने सभी से कुछ राशि लेकर चारधाम कराने का प्लान बनाया था। 29 मई को पन्ना के पवई से बसें रवाना हुई थीं। हम लोग दूसरी बस में थे। हमारी बस सबसे आखिर में निकली थी। ऋषिकेश से हम जीप में सवार होकर अलग रास्ते पर चले गए। बाद में समाचार पर देखा कि पन्ना की बस का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि हम भी डरे हुए हैं, क्योंकि हमारे लोगों के साथ इतना बढ़ा हादसा हो गया है। उस बस में कौन लोग थे, ये तो फिलहाल हमें पता नहीं चल पाया है। 
 
क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद लोधी ने बताया कि हादसे में शिकार लोग हमारे यहां के ही हैं। कुछ लोगों के परिवार से बात हुई है। कुछ लोग चिखला के हैं तो कुछ पवई के, कुछ लोग मोहदा गांव के रहने वाले हैं। हम लगातार सीएम साहब के संपर्क में हैं। मैंने प्रशासन को अलर्ट किया है कि कैसे भी वहां के लोगों के संपर्क किया जाए। हम भी यहां से एक दल को भेज रहे हैं, जो वहां जाकर शवों को यहां ला सके। हम चाहते हैं कि उनका अंतिम संस्कार यही हो।
विज्ञापन

 
जिले के माहौल पर विधायक लोधी ने कहा कि हमने जिन लोगों से भी बात की है वो मानने के लिए भी तैयार नहीं है कि उनके लोग हादसे का शिकार हुए होंगे। वो सभी चारधाम गए अपने लोगों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। डरे-सहमे तो सभी हैं पर मानने को तैयार नहीं हैं। हम भी लोगों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें