फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: नव विवाहित महिला की अस्पताल में मौत के बाद हंगामा, पीहर पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 22 Oct 2022 04:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक नव विवाहित महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। मामला जुन्नारदेव थाना एरिया के तहत आने वाले हिवरखेड़ी गांव का है। विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष के लोग अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना अंतर्गत हिवरखेड़ी निवासी एक नव विवाहिता की जिला अस्पताल में मौत के बाद मृतिका के परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और जहर पिलाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शुक्रवार को अस्पताल में परिजनों ने हंगामा भी किया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही नवविवाहिता के मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन


दरअसल, बैतुल निवासी सीमा कड़वे का विवाह डेढ़ साल पहले जुन्नारदेव निवासी विक्की कड़वे के साथ रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से लगातार ससुराल पक्ष के लोग उनके बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गंभीर हालत में सीमा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि उसकी मौत के बाद परिजन आक्रोश में आ गए और मृतिका के पति और ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद करते हुए उसे जहर पिलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें