फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: उमरिया में अज्ञात ने की महिला की हत्या, छिंदवाड़ा में 80 साल के बुजुर्ग की पत्थर से कुचलकर मर्डर

Sat, 24 Sep 2022 11:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाने में एक बुजुर्ग के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर एक के सूखा टोला में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से एक महिला की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और कान की बाली भी ले गए।

विज्ञापन


इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार सिन्हा, एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट और टीआई आरके धारिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की। एसपी ने बताया, घटना की जानकारी के बाद हमने प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, मृतिका के पति रामकेश पासी ने बताया कि वह घर से बाहर था। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचा तो पत्नी की लाश खून से लथपथ मिली, जिसकी जानकारी पुलिस को दी।

बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में आगे की सूक्ष्म जांच आरंभ कर दी है। वार्ड में अंधी हत्या का यह करीबन तीसरी मामला है, जिसमें अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। उम्मीद है कि मामले में पुलिस जल्द ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


बुजुर्ग की हत्या
छिंदवाड़ा जिले में उमरेठ थाने के ग्राम पंचायत सेतपरास के ग्राम खुकरिया माल में शुक्रवार रात सोते समय 80 साल के बुजुर्ग के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। परासिया एसडीओपी अनिल शुक्ला मौके पर पहुंचे। मृतक माहुलाल वानवंशी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी फूलवती पूजा पाठ के लिए गांव में गई थी। इस दौरान उसका पति माहुलाल घर में ही था। जब फूलवती वापस लौटकर घर आई तो माहुलाल का सिर कुचला हुआ था। खून आसपास फैला था और उसकी मौत हो गई थी। फूलवती ने पुलिस को पति की हत्या की सूचना दी।

गौरतलब है, मृतक माहुलाल का ग्राम खुकरिया बस्ती के पास खेत में मकान है। मृतक अपनी पत्नी फूलवती के साथ इस मकान में निवास करता था। मृतक के घर के पास ही मृतक के छोटे भाई का मकान है, जिसमें उसके दो भतीजे अपनी मां के साथ रहते हैं। मृतक से इनका लगातार विवाद होता था। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। एसडीओपी अनिल शुक्ला ने बताया, फूलवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें