फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: मैहर में अनोखी शादी के साक्षी बने लोग, दूल्हा बनकर पहुंचा आरोपी, पुलिस बनी बराती

Wed, 17 May 2023 03:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली हैं, जहां दूल्हा एक आरोपी था, वहीं इस बरात में वर्दीधारी पुलिस वाले बराती बन कर पहुंचे। पुलिस अभिरक्षा में गाजे बाजे और डीजे की धुन पर धूमधाम से सभी रीति रिवाजों को निभाते हुए विवाह समपन्न हुआ।
विज्ञापन
आरोपी बना दूल्हा, बराती बने पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने अब तक अपने जीवन में कई शादी समारोह देखे होंगे, लेकिन जिस शादी की बात हम करे हैं ऐसी नहीं। सतना जिले के मैहर में मंगलवार रात लोग एक अनोखी शादी के साक्षी बने, ऐसी शादी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी।  मैहर जनपद के करुआ ग्रांव में एक एक आरोपी युवक की शादी थी, आरोपी दूल्हा बना तो पुलिस वाले उसकी बरात में बराती बनकर पहुंचे। आरोपी दूल्हा अपने पिता के साथ  शराब बेचने के आरोप में  जेल भेजा गया था।  उसकी शादी पहले से ही करुआ निवासी रामनरेश की पुत्री के साथ तय थी, आरोपी विक्रम चौधरी ने न्यायालय में  शादी का आवेदन दिया था, न्यायालय ने पहले से तय शादी को मंजूरी देते हुए टीआई, एसआई, एएसआई मुंशी व चार पुलिसकर्मियों सहित आठ सदस्यीय टीम के साथ में विक्रम को बरात के साथ मैहर के लिए रवाना होने की अनुमति दी थी। 
विज्ञापन




विक्रम की बरात गाजे बाजे और डीजे के साथ पहुंची। इस दौरान  पारिवारिक सदस्यों ने जमकर डांस किया। लड़की के पिता ने बरात का स्वागत किया और खुशी जाहिर की साथ ही न्यायालय और पुलिसकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आरोपी दूल्हा विक्रम चौधरी भी शादी होने से काफी खुश नजर आ रहा था। आरोपी दूल्हे ने भी न्यायालय और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें