फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में पकड़ाया अनोखा हैकर: ऑनलाइन क्लासेस की आईडी कर लेता था हैक, आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो करता था वायरल

Sat, 01 Jan 2022 01:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कोरोना काल में शुरू हुई ऑनलाइन क्लासेस से जुड़ा अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐ्से आरोपी को पकड़ा है जो ऑनलाइन क्लासेस की जूम आईडी हैक कर लेता था। इसके बाद अवैध रूप से क्लास में शामिल होकर आपत्तिजनक वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल करता था। 
विज्ञापन
आरोपी दिनेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में शुरू हुई ऑनलाइन क्लासेस से जुड़ा अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐ्से आरोपी को पकड़ा है जो ऑनलाइन क्लासेस की आईडी हैक कर लेता था। इसके बाद अवैध रूप से क्लास में शामिल होकर आपत्तिजनक वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल करता था। 
विज्ञापन


दरअसल तेलंगाना के थाना पेट बशीराबाद जिला सायबराबाद पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था। तेलंगाना के पेट बशीराबाद थाने में आरोपी दिनेश पिता जगदीश लखानी (26) निवासी खातीवाला टैंक इंदौर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज है। तेलंगाना पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

क्राइम ब्रांच इंदौर ने तेलंगाना पुलिस से आरोपी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। उसकी लोकेशन और तकनीकी जानकारियां जुटाई और तलाश शुरू की। इसके बाद आरोपी पकड़ में आया। पुलिस के अनुसार आरोपी स्कूलों की ऑनलाइन क्लास की आईडी हैक कर क्लास में अवैध रूप से प्रवेश करता था। इसके बाद स्कूल संचालिका को परेशान करता और आपत्तिजनक पोस्ट व वीडियो को यू-ट्यूब पर वायरल करता था। इसके चलते तेलंगाना के कई स्कूल संचालक परेशान थे। बाद में पेट बशीराबाद थाने में केस दर्ज करवाया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़कर तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द किया। आगे की कार्रवाई तेलंगाना पुलिस करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें