फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गौशाला के लिए शिवपुरी में अनोखा प्रदर्शन, गायों के गले में तख्तियां टांगकर ग्रामीणों ने निकाली रैली

Sat, 22 Jul 2023 11:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी की खतौरा ग्राम पंचायत में गौशाला की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गयों के गले में हमें जगह दो नारे लिखीं तख्तियां डालकर रैली में निकाला। इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि गौशाला नहीं होने के कारण हादसे हो रहे हैं और किसानों को भी नुकसान हो रहा है। यहां जल्द से जल्द गौशाला का निर्माण किया जाए।  
विज्ञापन
गौशाला की मांग को लेकर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में गौशाला की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध- प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गौशाला की मांग को लेकर गायों के गले में तख्तियां टांगकर जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन जिले के बदरवास जनपद के ग्राम पंचायत खतौरा में हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल, खतौरा ग्राम पंचायत में गौशाला नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने गोवंश के गले में हमें जगह दो नारे लिखीं तख्तियां डालकर रैली में निकाला। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में गौशाला नहीं होने के कारण आवारा मवेशी सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें लोगों और मवेशियों दोनों की ही जान चली जाती है या फिर वे घायल हो जाते हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि खतौरा एक पंचायत बड़ी है। यहां से कई नेता विधायक बने हैं। इसके बाद भी पंचायत में गौशाला को स्वीकृति नहीं मिल सकी। इसी मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया गया है।  
विज्ञापन


खतौरा के ग्रामीणों ने बताया कि खतौरा पंचायत की जनसंख्या 6100 है। यहां के ग्रामीणों के पास सैकड़ों मवेशी हैं। इसके अलावा सैकड़ों आवारा मवेशी भी हैं। जो यहां वहां सड़कों और खेतों में घूमते रहते हैं। इससे किसानों और लोगों को परेशानी होती है। पंचायत सचिव मनोज शर्मा का कहना है कि गौशाला को लेकर अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण से अब तक गौशाला का  निर्माण नहीं हो सका है।

दूसरे छोटे गांव में बनाई गई गौशाला 
ग्रामीणों ने बताया है कि खतौरा जनपद पंचायत से करीब 6 किलोमीटर दूर रामगढ़ पंचायत में गौशाला का निर्माण कराया जा चुका है। जबकि रामगढ़ खतौरा से बहुत ही छोटा गांव है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द यहां गौशाला का निर्माण काराया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें