फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बालाघाट में परिवार को चौगुनी खुशी, महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, तीन बेटे और एक बेटी

Tue, 24 May 2022 11:06 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट जिला अस्पताल में प्रीति मेश्राम ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों को एनसीयू में भर्ती किया गया है। बच्चों की सेहत ठीक है। इनमें तीन लड़के और 1 लड़की शामिल है। परिवार का कहना है कि हमें चार गुना खुशी नसीब हुई है।
विज्ञापन
बालाघाट में एक महिला ने चार बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। सभी स्वस्थ हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला अस्पताल में एक महिला ने एकसाथ चार बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों में तीन बेटे और एक बेटी शामिल है। चारों बच्चे और मां स्वस्थ बताए गए हैं। प्रदेश का यह अनोखा मामला है, वहीं बालाघाट जिले का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

 
सिविल सर्जन सह-अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़गांव ने बताया कि किरनापुर तहसील के गांव जराही की 26 वर्षीय प्रीति नंदलाल मेश्राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केस चुनौतीपूर्ण था। आज (सोमवार) सुबह 11 बजे  ट्रामा यूनिट की विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ. रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम और टीम ने ऑपरेशन किया। प्रीति मेश्राम ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों को एनसीयू में भर्ती किया गया है। बच्चों की सेहत ठीक है। इनमें तीन लड़के और 1 लड़की शामिल है। परिवार का कहना है कि हमें चार गुना खुशी नसीब हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें