फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 12 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Mon, 21 Nov 2022 12:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अनियंत्रित बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले में सर्विस बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गढ़ से रीवा के लिए लालगांव सड़क मार्ग होते हुए बस जा रही थी। इसी बीच बस अनियंत्रित हुई और सड़क छोड़कर बस नीचे गहरे गड्ढे खेत में जाकर पलट गई। हादसे के बाद राहत कार्य के लिए मनगवां सहित आसपास थाना के पुलिस पहुंची। घायलों को बस से निकालने के लिए सबसे पहले नजदीकी मनगवां थाना प्रभारी जेपी पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और फंसे सभी घायलों को क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला।

Trending Videos
विज्ञापन

तीन की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि तीन दिन पहले इसी मार्ग के सुहागी पहाड़ के पास एक बस पलटी थी, जिसमें कुछ लोगों की मौत के साथ कई लोग घायल हुए थे। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें