फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: खराब सड़क पर अनियंत्रित हुई बाइक, दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल

Sat, 12 Apr 2025 07:39 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

हादसे में युवक का एक पैर बुरी तरह से चोटिल हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीमाटी के पास अमड़ी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब अमड़ी खैरा निवासी नीरज बैगा अपनी दोपहिया वाहन से अपने गृह ग्राम की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिरने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर गहरे गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सतह के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नीरज बैगा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसका एक पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शनिवार और हनुमान जयंती का विशेष संयोग, भस्म आरती ने बाबा महाकाल ने दिए हनुमान स्वरूप में दर्शन

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक की स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर अवस्था में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, नीरज बैगा के पैर में गहरी चोट है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर जख्म हैं। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


इस दुर्घटना ने एक बार फिर अमड़ी मार्ग की जर्जर हालत और प्रशासनिक उदासीनता को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों की मांग है कि सड़क की तत्काल मरम्मत की जाए और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर मेें प्रदेश के पहले अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम का काम शुरू, डेढ़ एकड़ में हो रहा तैयार

कोतवाली थाना पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बाइक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की जरूरत पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित कराता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें