उमरिया जिले में मार्च के महीने में अचानक मौसम ने करवट ली। बुधवार को दिनभर रही तेज धूप के बाद शाम को अचानक बादल छा गए और रात को बारिश शुरू हो गई। इस अप्रत्याशित बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि गेहूं की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो फसल खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें:
रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला
दरअसल, मार्च के महीने में बारिश का होना गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उमरिया सहित आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में किसान गेहूं की खेती करते हैं। इस समय खेतों में खड़ी फसल पक चुकी है और कटाई की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। लेकिन, अचानक आई बारिश से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण गेहूं की बालियों में नमी आ सकती है, जिससे दानों का रंग काला पड़ सकता है और उनकी गुणवत्ता खराब हो सकती है। इससे किसानों को बाजार में उचित मूल्य मिलने में दिक्कत हो सकती है।
ये भी पढ़ें:
गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर गड्ढे में दबाया, ग्वालियर में 12 साल की मासूम 'कातिल' का कांड दहला देगा
हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है। इस दौरान हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव हो रहा है।
ये भी पढ़ें:
18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?
किसानों ने जताई चिंता
उमरिया जिले के स्थानीय किसान इस बदलते मौसम को लेकर बेहद चिंतित हैं। किसान रामप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि हमारी फसल पूरी तरह तैयार है और कटाई शुरू करने वाले थे। लेकिन, अचानक बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। अगर बारिश जारी रही, तो हमारी फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसान विजय यादव ने बताया कि अगर, गेहूं की फसल गीली हो गई तो इसे सुखाने में काफी परेशानी होगी। मंडी में भी उचित दाम नहीं मिलेगा।
ये वीडियो भी देखें...