फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Weather: ठंड ने ठिठुराया, दिन में रात जैसा दिखा माहौल, सर्दी में बढ़ने लगी दिल की धड़कन

Fri, 12 Jan 2024 10:15 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

इस समय मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। जहां सूर्य भगवान अटखेलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां मौसम में आए बदलाव का उमरिया जिले में खासा असर देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन
उमरिया में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में शुक्रवार को धूप खिलने के बाद लोगों को आसमान साफ होने की उम्मीद तो थी, पर बुधवार ऐसा हो न सका। सुबह से ही कोहरे ने डेरा जमा लिया था, जिससे सब कुछ धुंधला-धुंधला सा नजर आ रहा था। कम विजिबिलिटी होने के कारण हाइवे पर वाहनों की गति प्रभावित थी।

विज्ञापन


हालांकि, गुरुवार की रात होते-होते स्थिति सुधर गई। पर सुबह से फिर से मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया और उसी जैसा मौसम हो गया। जहां इस दौरान तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई। हालांकि, शीत लहर होने के कारण गलन वाली ठंड ने लोगों को काफी परेशान भी किया था।

वहीं, इधर मौसम विभाग ने उमरिया के साथ जबलपुर, सीहोर, भोपाल, राजगढ़ और नर्मदापुरम जिले में हल्के से मध्यम कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जहां वैज्ञानिकों ने अभी कुछ दिन कोहरे के आसार रहने का अनुमान जताया है। जहां अब उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। वहीं, अब नए साल की शुरुआत से ही मौसम सर्द बना हुआ है। बीते कुछ दिन पहले जिले में बारिश भी हुई थी, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जबकि उपार्जन कार्य बुरी तरह प्रभावित भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें