फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: दो नन्हें मेहमानों की किलकारियों से गूंजा टाइगर रिजर्व क्षेत्र, नदी के बगल में बैठे मिले

Thu, 11 Jan 2024 01:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: जिले के बल्हौंड़ ग्राम के पास लोगों को तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए। जिसके बाद परिक्षेत्र अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों शावक सुरक्षित है और उसकी मां के भी आसपास होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
नन्हें मेहमानों की किलकारियों से गूंजा टाइगर रिजर्व क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के समीप लगे बल्हौंड़ ग्राम के पास ही बुधवार की शाम तेंदुए के दो शावक लोगों को दिखाई दिए। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना टाइगर रिजर्व के पार्क प्रबंधन को दी। सूचना पाकर मानपुर बफर के परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने मौका का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


बता दें कि जिले के बल्हौंड़ ग्राम एवं सोन नदी के बीच जंगल में तेंदुए के दो शावक देखे गए थे। जिसके बाद परिक्षेत्र अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों शावक सुरक्षित है और उसकी मां के भी आसपास होने की संभावना जताई जा रही है।

मां का नहीं चल सका पता
वहीं दोनों शावकों की दूर से निगरानी की जा रही है। इधर, मिले शावकों की उम्र का अनुमान छह माह के आसपास लगाया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद अभी तक दोनों शावकों की मां का पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें