फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: मानपुर ताला सड़क मार्ग में कुचवाही लालझंडी के पास थार वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो लोगों की मौत

Sat, 24 Feb 2024 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मानपुर ताला सड़क मार्ग में कुचवाही लालझंडी के पास चार पहिया थार वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पुलिस चौंकी ताला बांधवगढ़ अंतर्गत मानपुर ताला सड़क मार्ग में कुचवाही लालझंडी के पास एक चार पहिया थार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे इस दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर ताला बांधवगढ़ चौंकी पुलिस मौके पर पहुंची है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि बाइक सवार लवकेश सिंह निवासी ग्राम बसही थाना ब्यौहारी वैवाहिक कार्यक्रम में अपने रिश्तेदारी में ग्राम लखनौटी आया था, जो ग्राम मरदरी में अपने रिश्तेदारी में निमंत्रण देने गया था। जो अपनी एक रिश्तेदार की बुआ सास को साथ में लेकर वापस ग्राम लखनौटी जा रहा था। तभी मानपुर ताला सड़क मार्ग में कुचवाही लालझंडी के पास चारपहिया थार वाहन ने टर्निंग में उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि दुर्घटना कारित करने वाली चार पहिया गाड़ी वन विभाग मानपुर में पदस्थ SDO की है। जो अपने परिवार को लेकर उमरिया की तरफ जा रहे थे। वहीं, घटना के बाद चार पहिया वाहन को थाना मानपुर में लाकर खड़ा कर दिया गया है। हालांकि, इस संबंध में मानपुर थाना प्रभारी शरद कुमार खमरिया ने बताया कि फॉरेस्ट लिखी हुई गाड़ी से एक एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि, अभी हम बता नहीं सकते कि यह गाड़ी किसकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें