उमरिया में चैकिंग के दौरान दो लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
उमरिया में घोघरी जांच नाका में तैनात एसएसटी टीम ने बोलेरो से दो लाख की नकदी जब्त की है। चुनावों के मद्देनजर इतनी राशि एकसाथ ले जाने के संबंध में चालक कोई स्पष्ट वजह नहीं बता पाया। इस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उमरिया जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान सीमाओं पर एसएसटी टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रही है। साथ ही उमरिया से आने-जाने वालों से पूछताछ करते हुए उन्हें आगे रवाना किया जा रहा है। रविवार को जांच टीम को एक बोलेरो वाहन से दो लाख रुपये संदिग्ध अवस्था में मिले हैं, जिसे जांच टीम ने जब्त कर लिया है।
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संतोष कुमार ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें उमरिया निवासी तेजेंद्र सिंह पिता सुरजीत सिंह पोस्ट ऑफिस के सामने उमरिया से दो लाख रुपये बरामद किया गया। बताया गया कि उमारिया से बोलेरो वाहन शाहपुरा की ओर जा रहा था, जिसमें इतनी नकदी मिली है। जब चालक नसे राशि के संबंध में पूछताछ की गई तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। इसलिए आगे जांच के लिए राशि जब्त की गई है, कार्यवाही जारी है।
शहडोल- 6 स्थानों पर बनाए गए चेक पोस्ट, छत्तीसगढ़ से आने वाले हर वाहनों की हो रही जांच
विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की सीमा पर चेक पोस्ट लगा दिए गए हैं। जहां 24 घंटे छत्तीसगढ़ से आने वाले हर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। आचार संहिता प्रभावशील होते ही जिले में 6 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जिसमें 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले ने बताया कि जैतपुर थाना क्षेत्र में साखी, रमना कनेर, न्यूट्री, एवं सीधी थाना क्षेत्र के चाटी, चांदेरा, मीठी, में पुलिस ने नाकेबंदी की है। छत्तीसगढ़ से शहडोल जिले के अंदर आने वाले हर वाहन की सघन जांच करने के बाद ही आने दिया जा रहा है।